लाहौल की ऊंची चोटियों पर सर्दी का हुआ चौथा हिमपात
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति और कुल्लू कू ऊंची चोटियों पर आज अचानक मौसम खराब होने के चलते इस साल की सर्दी का हिमपात चौथी बार हुआ है। जानकारी के अनुसार हिमपात होने व निचले इलाके में वारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ गई है ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।









