ब्रेकिंग
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड
खेल

उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

देवदर्शन न्यूज़ • 25 October 2026 •
शेयर करें:
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

देवदर्शन न्यूज। कुल्लू

जिला कुल्लू में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन आज धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
समारोह के दौरान उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं एवं उपविजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कुल्लू के युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और खेलों से जुड़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर और कुल्लू मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष किशन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बारे में जानकारी दी। जिला खेलकूद अधिकारी कविता ठाकुर ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके खेल प्रदर्शन की सराहना की।
समापन समारोह में स्थानीय खेल प्रेमी, कोच, संघ के अन्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा