23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाज
देवदर्शन न्यूज। कुल्लू
विश्व प्रसिद्ध कुल्लू दशहरे में दशहरा खेल उत्सव का आगाज 23 अक्तूबर को रथ मैदान में होगा। जानकारी के अनुसार 24 से 26 अक्तूबर को राष्ट्रीय आमंत्रित वॉलीवाल प्रतियोगिता, 23 से 25 बॉलीवाल ग्रामीण पुरूष, 25 से 26 अक्तूबर बॉलीवाल ग्रामीण महिला, 23 से 25 कबड्डी पुरूष,25 से 26 महिला कबड्डी, और 26 क्तूबर को महिला स्पेशल रस्साकस्सी और वॉक्सिंग महिला -पुरूष प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। कविता ठाकुर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एवं संयोजक दशहरा खेल उपसमिति ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगाओं की तैयारी पूरी कर दी है। उक्त समय सारणी के अनुसार खेल प्रेमी दशहरा खेल उत्सव का लुत्फ उछा सकते है










