छह देशों के दूतों ने भारत की राष्ट्रपति को अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए
भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज, 25 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में फिनलैंड, वियतनाम, मैक्सिको, एस्टोनिया, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के दूतों से परिचय-पत्र स्वीकार किए।
निम्नलिखित दूतों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए:
1. महामहिम मिको किविकोस्की, फिनलैंड के राजदूत

2. महामहिम त्रिन्ह मिन्ह मान्ह, वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राजदूत

3.महामहिम पेद्रो ब्लांको पेरेज़, मैक्सिको के राजदूत

4. महामहिम क्रिस्टी करेलसन, एस्टोनिया गणराज्य की राजदूत

5. महामहिम जीन-एरिक पैक्वेट, यूरोपीय संघ के राजदूत

6. महामहिम सोफी कार्लहाउज़ेन, बेल्जियम साम्राज्य की राजदूत










