ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानअंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार
कुल्लू

पतलीकुहल में बनेगा हिमाचल प्रदेश का पहला ट्राउट ब्रूड बैंक

देवदर्शन न्यूज़ • 4 October 2026 •
शेयर करें:
पतलीकुहल में बनेगा हिमाचल प्रदेश का पहला ट्राउट ब्रूड बैंक

पतलीकुहल में निर्माणाधीन ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण

घनश्याम शर्मा। मनाली

निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य, हिमाचल प्रदेश ओमकांत ठाकुर ने कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मत्स्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों एवं विकासात्मक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परियोजनाओं में तेजी लाने तथा विकासात्मक कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

  निदेशक ने ट्राउट फार्म पतलीकुहल में निर्माणाधीन हिमाचल प्रदेश के पहले ट्राउट ब्रूड बैंक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने पतलीकुहल फार्म में तैयार की जा रही रेडी-टू-ईट सोमकड ट्राउट फिश कैनिंग यूनिट (फिश प्रोसेसिंग यूनिट) का भी जायजा लिया। उन्होंने यूनिट में स्थापित की जाने वाली मशीनरी एवं उपकरणों को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि इसका संचालन जल्द शुरू किया जा सके।

वर्ष 2025 में भारी बारिश एवं आपदा के कारण ट्राउट फार्म पतलीकुहल की जलापूर्ति लाइन और वाटर इनटेक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। निदेशक ने जलापूर्ति व्यवस्था की बहाली के लिए स्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित कार्यकारी एजेंसी जल शक्ति विभाग, कंट्राई के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य को तत्काल शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

   इस दौरान सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग कटराईं, उप निदेशकट्राउट फार्म पतलीकुहल, अधिशासी अभियंता, हिमाचल प्रदेश एक्वाकल्चर फिशिंग एंड मार्केटिंग सोसाइटी, कनिष्ठ अभियंता, मत्स्य निदेशालय, बिलासपुर तथा वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी, पतलीकुहल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    निदेशक ने पतलीकुहल फार्म में संचालित प्रदेश की पहली कोल्ड वाटर रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर प्रणाली (आरएएस) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पल रही ट्राउट मछलियों की प्रगति का जायजा लिया और इस प्रणाली को विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने ट्राउट फार्म पतलीकुहल के अधीन संचालित ट्राउट हैचरी बटाहर में पल रहे ट्राउट ब्रूड स्टॉक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी महीनों में होने वाले ट्राउट प्रजनन से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद जताई।

    लाहौल-स्पीति में मत्स्य विभाग की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से निदेशक ने सिस्सू में विभागीय भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां विभागीय कार्यालय शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

   उन्होंने सिस्सू झील में एंगलिंग पर्यटन शुरू करने की संभावनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सिस्सू झील में एंगलिंग पर्यटन शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। इससे विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी टीमें निदेशक के साथ मौजूद रहीं।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं