ब्रेकिंग
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेतामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवान
कुल्लू

राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा

देवदर्शन न्यूज़ • 28 October 2026 •
शेयर करें:
राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा


जी आर भारद्वाज । आनी

राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर की डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी ने एक प्रसार कार्यशाला आयोजित की। इसका आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० दायक राम ठाकुर के दिशानिर्देशन तथा महाविद्यालय की डिजास्टर मैनेजमेंट कमेंटी के संयोजक डॉ० जीतेन्द्र साहनी के कुशल नेतृत्व में किया गया। यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (HPSDMA) द्वारा प्रायोजित थी। इस कार्यशाला में परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं डीएमसी, एमएसहिपा, शिमला में सहायक प्राध्यापक डॉ० ख्याल चंद ने रिसोर्स पर्सन की भूमिका निभाई। कार्यशाला में डॉ० ख्याल चंद ने “शैक्षणिक संस्थानों और आपदा के बीच निकटता को समझने हेतु भू-स्थानिक विश्लेषण: कुल्लू ज़िला (हि.प्र.) के लिए आपदा न्यूनीकरण योजना का नया ढाँचा” शोध परियोजना के निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए। अध्ययन में GIS के माध्यम से 1,228 स्कूलों का मानचित्रण किया गया और 238 शैक्षणिक संस्थानों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें कुल 13,337 विद्यार्थी पढ़ते हैं। अध्ययन के अनुसार सर्वेक्षित संस्थानों में से 40.3% किसी नाले, खड़ी ढलान या वन से 100 मीटर के भीतर स्थित हैं। लगभग 40% संस्थान पहले ही किसी आपदा का सामना कर चुके हैं, जिनमें 2023 और 2025 के भूस्खलन और बाढ़ प्रमुख हैं।

लगभग एक-तिहाई भवनों में भूकंप-रोधी व्यवस्था है, और केवल आधे संस्थानों में आपदा तैयारी में प्रशिक्षित स्टाफ है। अध्ययन में 69 संस्थानों को, जिनमें 2,977 विद्यार्थी पढ़ते हैं, उच्च या अति उच्च संवेदनशीलता श्रेणी में रखा गया है; आनी खंड का राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोहरीधार ज़िले में सबसे अधिक संवेदनशील पाया गया। आनी और निरमंड में मुख्य जोखिम खड़ी ढलानें, कमज़ोर सुरक्षा दीवारें, अग्निशमन सेवाओं की अधिक दूरी और अनुसूचित जाति/जनजाति/बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों की अधिक संख्या पाए गए। प्रस्तावित ढाँचे में छह महीने के भीतर स्टाफ प्रशिक्षण, पूर्ण आपदा प्रबंधन योजना, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, ढलान संरक्षण, सुरक्षा दीवारों तथा भूकंपरोधी सुदृढ़ीकरण की सिफ़ारिश की गई है। अंत में डॉ० ख्याल चंद ने निष्कर्ष प्रस्तुत किए, और कार्यशाला में उपस्थित शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने शैक्षणिक संस्थानों को सुरक्षित बनाने के उपायों पर चर्चा की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० दायक राम ठाकुर ने अपने संदेश में रिसोर्स पर्सन डॉ० ख्याल चंद के शोधपरक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत अध्ययन शैक्षणिक संस्थानों को आपदा जोखिम से सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण, प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना तथा जन-जागरूकता के माध्यम से आपदाओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं