ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानअंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार
कुल्लू

अटल टनल भारत की दूरदर्शी सोच।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवदर्शन न्यूज़ • 7 October 2026 •
शेयर करें:
अटल टनल भारत की दूरदर्शी सोच।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु,  राष्ट्रपति एवं राज्यपाल ने हिडिंबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया अटल टनल का दौरा

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया

10,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित अटल टनल भारत की तकनीकी क्षमता और दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने के संकल्प का प्रतीक: राज्यपाल

हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समुद्र तल से 10,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित 9.02 किलोमीटर लंबी अटल टनल का दौरा किया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिन्दु गुप्ता भी इस अवसर पर राष्ट्रपति के साथ उपस्थित रहे।

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्थानीय लोगों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान मंत्री-इन-वेटिंग राजेश धर्माणी, सांसद कंगना रनौत, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, उपायुक्त किरण बड़ाना, जिला प्रशासन तथा सेना के अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने अटल टनल को विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस टनल ने लाहौल-स्पीति को देश के अन्य हिस्सों के और करीब ला दिया है। उन्होंने कहा कि अटल टनल भारत की दूरदर्शी सोच, तकनीकी क्षमता और दुर्गम एवं दूरदराज क्षेत्रों को देश के साथ जोड़ने के संकल्प का प्रमाण है।

राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल आधुनिक बुनियादी ढांचे और रणनीतिक विकास के क्षेत्र में देश की सामर्थ्य को प्रदर्शित करने वाली प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में निर्मित ऐसी परियोजनाएं न केवल बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाती हैं, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों के लिए विकास और नए अवसरों के द्वार भी खोलती हैं।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल टनल की इंजीनियरिंग एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं में गहरी रुचि ली और इसके तकनीकी पक्षों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने टनल के आसपास के मनोहारी हिमालयी प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद लिया।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं