ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानअंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार
कुल्लू

मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

देवदर्शन न्यूज़ • 2 October 2026 •
शेयर करें:
मुख्यमंत्री ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ रुपये की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर में 232.93 करोड़ रुपये की लागत की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए।
मुख्यमंत्री ने रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत भड़ावली में भड़ावली गांवों के समूह के लिए 4.83 करोड़ रुपये की लागत वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, रामपुर के वार्ड नंबर-8 डकोलड़ में 8.36 करोड़ रुपये की सीवरेज प्रणाली, रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत देवनगर में प्लानू से शलून तक 2.56 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रवाह सिंचाई योजना, रामपुर तहसील के वार्ड नंबर-9 खानरी में मौजूदा सीवरेज योजना के साथ एमजीएमएससी अस्पताल खनैरी को जोड़ने के लिए 71 लाख रुपये की सीवरेज कनेक्टिविटी, देलठ में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा रामपुर तहसील में गानवी खड्ड पर 1.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बैली ब्रिज का लोकार्पण किया।


ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 35.93 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 54.87 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क के उन्नयन कार्य, 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अस्पताल कॉलोनी से सरलाप्रोग सड़क, 4.19 करोड़ रुपये की लागत से कोटला-कुन्नी सड़क, 6.07 करोड़ रुपये की लागत से राजपुरा-दरशाल सड़क, 3.60 करोड़ रुपये की लागत से उरू से धार सड़क, 4.81 करोड़ रुपये की लागत से सवान-दोई सड़क, 9.99 करोड़ रुपये की लागत से सेरी पुल-अणुराक्षी सड़क, 11.19 करोड़ रुपये की लागत से पलजारा-गिन्छा-पेई सड़क, 13.85 करोड़ रुपये की लागत से कूट-किन्फी सड़क, 6.85 करोड़ रुपये की लागत से पटैना-कैंची से दारन घाटी सड़क, 7.91 करोड़ रुपये की लागत से मंगलाड़ पुल से गांव रूनपू सड़क, 2.02 करोड़ रुपये की लागत से गांव मोलगी के लिए संपर्क सड़क, 7.18 करोड़ रुपये की लागत से रुंगचा-धारला सड़क, 4 करोड़ रुपये की लागत से दलोग-चाश्नी-मड़ोग सड़क, 9.21 करोड़ रुपये की लागत से ढाई-बरकेली सड़क, 6 करोड़ रुपये की लागत से चड़ी से ढरण सड़क, 5.75 करोड़ रुपये की लागत से चकटी-थैली सड़क, 4.71 करोड़ रुपये की लागत से चेबड़ी से नगालनी सड़क, 8.24 करोड़ रुपये की लागत से लाहरू से खरेला सड़क, 3.19 करोड़ रुपये की लागत से एरली-मझेवटी सड़क तथा 45 लाख रुपये की लागत से लबाना-सदाना, भगावत से धोआ गांव और फांचा से फांचा कंडा तक सड़क के निर्माण एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। .0.

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं