ब्रेकिंग
प्रशासन

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार

देवदर्शन न्यूज़ • 30 September 2026 •
शेयर करें:
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार

 देवदर्शन न्यूज। कुल्लू

2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को कुल्लू के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह किन्नौर के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन के समक्ष राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू दौरे तथा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियां प्रमुख रूप से हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपायुक्त का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं