ब्रेकिंग
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड
राजनीति

बच्चों के साथ फिर दिखा मुख्यमंत्री का अपनापन

देवदर्शन न्यूज़ • 30 September 2026 •
शेयर करें:
बच्चों के साथ फिर दिखा मुख्यमंत्री का अपनापन

देवदर्शन न्यूज़। मंडी

मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में कंसा चौक पर एक रैली को संबोधित करने जा रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रास्ते में डीएवी स्कूल नेरचौक के पास अचानक रुककर बच्चों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री घोड़े की बग्घी पर सवार होकर मुख्य सड़क से रैली स्थल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डीएवी स्कूल के पास कुछ बच्चों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बच्चों की इच्छा देखकर मुख्यमंत्री बग्घी से उतरकर उनके बीच पहुंच गए और काफी देर तक उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर अपने लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए निरंतर मेहनत करने का भी संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है और इस अभियान को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं और बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री के सहज और आत्मीय व्यवहार से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात पर खुशी जाहिर की और उनके साथ बिताए समय को यादगार बताया।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं