ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
बिलासपुर

बड़ी बीमारी की स्थिति में चिकित्सा का खर्च उठाना बहुत भारी,कमजोर वर्गों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

देवदर्शन न्यूज़ • 6 October 2026 •
शेयर करें:
बड़ी बीमारी की स्थिति में चिकित्सा का खर्च उठाना बहुत भारी,कमजोर वर्गों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एम्स जैसे अग्रणी संस्थानों के समक्ष किफायती, सुलभ और कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवा समाधान विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज, 6 अक्तूबर 2026 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा पेशे का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब एक बीमार व्यक्ति चिकित्सक के पास आता है तब वह बीमारी से जुड़े डर और अनिश्चितता के साथ-साथ उम्मीद लेकर भी आता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सक अपने ज्ञान से बीमारी की पहचान करता है और अपने कौशल से बीमारी का इलाज करता है; किंतु चिकित्सक की संवेदनशीलता और करुणापूर्ण व्यवहार बीमार व्यक्ति को हिम्मत देता है। उन्होंने चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे अपने पेशे में श्रेष्ठ बनने के साथ-साथ संवेदनशीलता और करुणा को भी अपनाएं।

राष्ट्रपति ने कहा कि न्यूनतम लागत में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा एम्स की पहचान है। देशवासियों के लिए एम्स का मतलब है देश के सबसे योग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा। एम्स पर इस भरोसे का लाभ अधिक से अधिक लोग उठा सकें और अधिक संख्या में मेधावी विद्यार्थी उच्च कोटि की चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करके देश की सेवा कर सकें, इन्हीं उद्देश्यों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में अनेक एम्स की स्थापना की गई है।

राष्ट्रपति ने कहा कि एम्स बिलासपुर की भौगोलिक स्थिति के कारण इस संस्थान की विशेष जिम्मेदारी बनती है। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में बसी आबादी तक समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एक बहुआयामी चुनौती है। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर को उन्नत तृतीयक स्वास्थ्य सुविधा के एक अग्रणी केंद्र के रूप में उभर कर आना चाहिए। उन्होंने इस बात की जरूरत का उल्लेख किया कि टेलीमेडिसिन, दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, चिकित्सा कर्मियों के प्रशिक्षण और नवीनतम प्रोद्यौगिकियों के प्रयोग से पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सामान्य लोगों के लिए किसी बड़ी बीमारी की स्थिति में चिकित्सा का खर्च उठाना बहुत भारी पड़ता है। भारत सरकार द्वारा समाज के कमजोर वर्गों की इस पीड़ा को दूर करने के लिए ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि देशवासियों को कम खर्च पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। चिकित्सा उपकरणों और दवाइयों की बढ़ती कीमत मरीजों और उनके परिवारों के लिए एक गंभीर चुनौती है। किफायती, सुलभ और कम लागत वाले स्वास्थ्य सेवा समाधान विकसित करना एम्स जैसे अग्रणी संस्थानों के लिए चुनौती भी है और अवसर भी। ऐसे प्रयासों से देशवासी स्वस्थ बने रहेंगे और अपनी पूरी क्षमता से देश की प्रगति में अपना योगदान दे सकेंगे।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा