ब्रेकिंग
राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवान
कांगड़ा

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय सशस्त्र बलों के जेसीओ एवं समकक्षअधिकारियों का 16 सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संपन्न

देवदर्शन न्यूज़ • 9 October 2026 •
शेयर करें:
पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय में भारतीय सशस्त्र बलों के जेसीओ एवं समकक्षअधिकारियों का 16 सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संपन्न

देवदर्शन न्यूज. पालमपुर
पालमपुर, 9 अक्टूबर 2026। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय,
पालमपुर में भारतीय सशस्त्र बलों के जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) एवं समकक्ष
अधिकारियों के लिए आयोजित 16 सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आज संपन्न हुआ। “कृषि
वानिकी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं बकरी पालन” विषय पर आधारित इस
प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय सेना के 28 तथा भारतीय नौसेना के एक अधिकारी सहित कुल
29 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 जून, 2026 को आरंभ हुआ था।


समापन समारोह में विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. जनार्दन सिंह मुख्य
अतिथि रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने
व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने के लिए निरंतर सीखने और कौशल विकास के महत्व पर बल
दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल का
अपने भविष्य के कार्यों में प्रभावी उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के
कार्मिकों की क्षमता विकास के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आवश्यकता-आधारित प्रशिक्षण
कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
समारोह में अनुसंधान निदेशक डॉ. विनोद शर्मा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. जय देव,
सह निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सोनिया सूद, डॉ. बी. एन. सिन्हा, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. लव
भूषण तथा डॉ. बृज वनिता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से जुड़े अपने अनुभव एवं प्रतिक्रियाएं भी
साझा कीं। भारतीय सेना के सूबेदार जय करण, सूबेदार (मानद लेफ्टिनेंट) हिमाल पुन तथा
भारतीय नौसेना के पेटी ऑफिसर मरीन इंजीनियरिंग (पीओ एमई) रजत धीमान ने प्रशिक्षण
कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार रखे और प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को कृषि वानिकी, मशरूम उत्पादन,
मधुमक्खी पालन एवं बकरी पालन जैसे आजीविका-उन्मुख क्षेत्रों में ज्ञान और व्यावहारिक
कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम के सफल समापन के साथ प्रतिभागियों तथा प्रशिक्षण में
योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं