ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
कुल्लू

राजेश कुमार सिंह नेभारत सरकार का एक  ‘नवरत्न’ उद्यम, के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) काअतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया

देवदर्शन न्यूज़ • 6 October 2026 •
शेयर करें:
राजेश कुमार सिंह नेभारत सरकार का एक  ‘नवरत्न’ उद्यम, के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) काअतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया

राजेश कुमार सिंह, आईआरएसएस (2002) ने दिनांक 06 अक्तूबर 2026 को एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की
अग्रणी  जलविद्युत कंपनी एवं भारत सरकार का एक  ‘नवरत्न’ उद्यम, के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का
अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। सिंह को सीवीओ, एनएचपीसी का अतिरिक्त कार्यभार पदभार ग्रहण करने की
तिथि से छह माह की अवधि के लिए अथवा नियमित सीवीओ की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी
पहले हो, सौंपा गया है।

राजेश कुमार सिंह वर्तमान में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने
आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बी.टेक. तथा आईआईटी (बीएचयू ), वाराणसी से कम्युनिकेशन
सिस्टम्स में एम.टेक. किया है। उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और चीन में सीनियर लीडरशिप प्रोग्राम भी पूरा किया है।
भारतीय रेलवे में 24 वर्षों से अधिक के अनुभव के दौरान श्री सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) तथा मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में मुख्य
सामग्री प्रबंधक का पद शामिल है, जहाँ वे खरीद संबंधी कार्यों की देखरेख के लिए जिम्मेदार रहे।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री सिंह ने क्रय, सतर्कता, सूचना प्रौद्योगिकी और सामग्री प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव
प्राप्त किया है, साथ ही विभिन्न क्रॉस-फंक्शनल टीमों का प्रबंधन भी किया है। अपने बहु-विषयक दायित्वों के माध्यम
से, उन्होंने परिचालन सत्यनिष्ठा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है तथा सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता,
नवाचार और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा