ब्रेकिंग
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धा
कुल्लू

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती और लाल बहादुर शास्त्री की जंयती भुट्टिको ने हर्षोउल्लास के साथ मनाई

देवदर्शन न्यूज़ • 2 October 2026 •
शेयर करें:

देवदर्शन न्यूज। कुल्लू

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती और लाल बहादुर शास्त्री की जंयती के अवसर पर आज भुट्टिको परिसर में सभा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, और बुनकरों ने इस राष्ट्रीय पर्व को बडे हर्षोउल्लास के साथ मनाया। सभा अध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गान्धी अंहिसा के पुजारी थें व सभी धर्मो का सम्मान करते थे, गांधी जी कहते थे भारतवर्ष युग युग से लोकतंात्रिक देश रहा है, पंचायती राज पंच परमेश्वर द्वारा देश व प्रदेश का शासन चले व लोकतत्र में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए। गांधी जी चाहते थे देश में समाजवाद आए व गरीवी-अमीरी का भेदभाव खत्म हो। जब देश आजाद हुआ तब देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू द्वारा गांधी जी के स्वपन को पूरा किया गया। पंु1चायती प्रणाली को लागू किया जिसमें अपनी न्याय प्रणाली हो लोगो द्वारा योजना व व्यवस्था को किया जाये तथा सहकारिता, कृषि व कुटीर उद्योगों को वढ़ावा दिया जाये। आज प्रदेश की सरकार द्वारा इन सभी संस्थाओं को वढ़ावा दे रही हैं । केन्द्र में मोदी सरकार द्वारा हथकरघा को वढ़ावा देने के लिए 7 अगस्त को हथकरघा दिवस वनाया जाता है।

लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ठाकुर ने उनके स्कूल समय में किये गये संघर्ष को याद किया और उनकी मेहनत, लग्न व ईमानदारी व लोकतात्रिक प्रणाली के फलस्वरूप शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री बने तथा 1965 के पाकिस्तान यु़द्ध में भारत को विजय दिलाई और जय जवान जय किसान के नारे को बुलंद किया। सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि भुट्टिको सहकारी सभा आज जिस स्थान पर पहंची है उसके पिछे सभा की आत्मा स्व0 ठाकुर वेदराम को कभी भुलाया नही जा सकता वे हमेशा गांधी जी के पद चिन्हों पर चलते रहे। गांधी जी के आदर्शाे, विचारों, दूरदर्शी सोच को आत्मसाध करते हुए उन्होनें भुट्टिको में सहकारिता की भावना जागृत किया जिसके परिणाम स्वरूप सभी अधिकारी, कर्मचारी व बुनकर सदस्य एकजुट होकर कार्य कर रहें हैं व आज स्थानीय बुनकरों का नाम प्रदेश में ही नही बल्कि देश में जाना जाता है। आज भुट्टिको का नाम आर्दश संस्थाओं में लिया जाता है। आज हथकरघा उद्योग को पावरलूम सेक्टर के साथ संघर्ष करना पड रहा है। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि आज भुट्टिको का नाम देश ही नही बल्कि अर्तराष्ट्रीय स्तर पर है। हम गांधी जी के आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसाध करके गांधी जी के पद चिन्हो पर चले ओर भुट्टिको को निरंतर आगे वढ़ाये। इसके पश्चात् भुट्टिको सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व बुनकरों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को पुष्प चढ़ाए तथा उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसाध करने का संकल्प लिया।

     इस अवसर पर सभा के  उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, मोहर सिंह, निदेशक मडण्ल के सदस्य इन्द्रादेवी, आत्माराम, मदन लाल सोहन सिंह, मुख्य महाप्रबंधक सूरती देवी, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, महाप्रबंधक किशन ठाकुर, दिनेश ठाकुर सहायक अभियंता अनुज ठाकुर, कविता ठाकुर व अन्य अधिकारी  सुरेन्द्र, ओम प्रकाश, , मीर चन्द,, चांद, रामदेव, प्रेम सिंह,, मनीष, सुषमा देवी, मीरा देवी, प्रेम चन्द , दर्शना देवी, गोपाल, विनय, लेखराज, मीर चन्द, , महिन्द्र सिह, मनी राम व बुनकर सदस्य मौजूद रहें। 
शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं