ब्रेकिंग
कुल्लू

विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता सतीश चंद सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता सतीश चंद सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस को झटका, वरिष्ठ नेता सतीश चंद सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी का पार्टी में किया स्वागत

कुल्लू : मनाली विधानसभा क्षेत्र में विधायक भुवनेश्वर गौड़ की गृह पंचायत कटराईं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं दो बार पंचायत प्रधान रह चुके सतीश चंद ने अपने साथियों सहित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। सतीश चंद कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वह स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। एक प्रमुख जनजातीय नेता के रूप में उनकी क्षेत्र में विशेष पहचान है। वह स्वयं दो बार ग्राम पंचायत कटराईं के प्रधान निर्वाचित हुए हैं, जबकि एक बार उनकी धर्मपत्नी भी पंचायत प्रधान चुनी गई थीं। उनके साथ पूर्व वार्ड पंच माघू राम, चंदे राम और प्रेम भगत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर, मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा, मंडल महामंत्री देवेंद्र ठाकुर और वरिष्ठ नेता दुर्गा ठाकुर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयराम ठाकुर ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण, विकास और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नए साथियों के अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सक्रिय सहयोग से मनाली विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं