ब्रेकिंग
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धा
कुल्लू

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जनता को समर्पित किया केंद्र

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने जनता को समर्पित किया केंद्र

कुल्लू में ‘अर्ली इंटरवेंशन सेंटर का उद्घाटन संपन्न

देवदर्शन न्यूज। कुल्लू

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, कुल्लू द्वारा डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर के तहत एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल करते हुए स्थापित किए गए ‘अर्ली इंटरवेंशन सेंटर’ का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हो गया । इस नवनिर्मित अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुंदर सिंह ठाकुर द्वारा विधिवत रूप से रिबन काटकर कर किया गया।

 मुख्य अतिथि सुंदर सिंह ठाकुर ने इस केंद्र की स्थापना के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह केंद्र विशेष आवश्यकताओं (दिव्यांगता) वाले बच्चों के जीवन में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएगा। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि बचपन के शुरुआती दौर में ही बच्चों की समस्याओं की सही पहचान और सही थेरेपी मिलने से उनका मानसिक व शारीरिक विकास बेहतर ढंग से हो पाता है। इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय परिवारों को अपने बच्चों के इलाज और थेरेपी के लिए जिला में और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी , जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इस नवनिर्मित अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में बच्चों के संपूर्ण व समावेशी विकास के लिए सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे आरम्भ कर दी गई हैं।

उन्होंने अर्ली इंटरवेंशन सेंटर’ में दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया, जहां बच्चों को मिलने वाली विशेषज्ञ सेवाओं जैसे स्पीच थेरेपी, मानसिक व शारीरिक जांच के लिए असेसमेंट एंड काउंसलिंग, विशेष बच्चों की पढ़ाई के लिए स्पेशल एजुकेशन, शारीरिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मांसपेशियों की मजबूती हेतु फिजियोथेरेपी और खेल-खेल में मानसिक कौशल बढ़ाने के लिए प्ले थेरेपी की सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। 

 इसके पश्चात उन्होंने 12 लाभार्थी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किये जिनमें सुनने की मशीन, व्हील चेयर, वाकिंग स्टिक,कमर बेल्ट, नी-केप प्रदान किये गए ।    

कार्यक्रम के समापन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी प्रबुद्ध नागरिकों का इस पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर एवं उपाध्यक्ष शालिनी राय, सीएमओ डॉ रणजीत तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे ।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं