ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
मन्डी

जीसी पनारसा में सात दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
जीसी पनारसा में सात दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न

देवदर्शन न्यूज: पनारसा
पनारसा, 12 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत 6 से 12 अक्टूबर तक सात दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बुनाई, चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प निर्माण और पाक-कला से संबंधित विभिन्न कौशल सीखे।
कार्यशाला के दौरान नाऊ जिला मंडी में स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली श्रीमती हीरा ने छात्राओं को चीड़ की पत्तियों से आकर्षक हस्तशिल्प एवं उपयोगी कलाकृतियाँ बनाने का प्रशिक्षण दिया। वहीं, डॉ. कविता कटोच, श्री मती बिंदु और डॉ. लीना वैद्य ने छात्राओं का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण करते हुए उन्हें बुनाई की विभिन्न तकनीकों तथा व्यंजनों की विधियों से परिचित करवाया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यशाला के समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्सेम लता उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें ऐसे कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया, जो भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। अंतिम दिन छात्राओं ने कार्यशाला के दौरान तैयार की गई हस्तनिर्मित कलाकृतियों और विभिन्न खाद्य पदार्थों का महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने छात्राओं की रचनात्मकता, मेहनत और सीखे गए कौशल को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
यह कार्यशाला छात्राओं को पारंपरिक हस्तकला, व्यावहारिक ज्ञान और स्वरोजगार की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा