ब्रेकिंग
राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवान
मन्डी

संवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर

देवदर्शन न्यूज़ • 3 October 2026 •
शेयर करें:
संवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर


डॉक्टर्स को जॉब ट्रेनी बनाने को असंवैधानिक बताने के निर्णय पर उच्च न्यायालय का स्वागत, सलाहकारों की फ़ौज के बाद भी बार-बार असंवैधानिक फैसलों से सरकार की फ़ज़ीहत क्यों करवा रहे हैं मुख्यमंत्री
व्यवस्थाओं को तार-तार करने पर तुली है सुख की सरकार, लोगों की जान से खेल रही है सरकार, अस्पतालों में विभाग है तो डॉक्टर नहीं, मशीन है तो रेडियोलॉजिस्ट नहीं

हमीरपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमीरपुर दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान शुक्रवार देर शाम वह बड़सर पहुंचे, जहाँ पर स्थानीय विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उन्होंने भेंट की। शनिवार को वह टिप्पर में आयोजित ‘अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग’ में वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के सहयोगियों के साथ शामिल हुए। हमीरपुर से जारी बयान में उन्होंने सुक्खू सरकार के फैसलों के बार-बार न्यायालय में असंवैधानिक सिद्ध होने पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं को क़ानून का उच्चकोटि का जानकार और अध्ययनकर्ता बताते हैं, उनके मित्र मंडल और सलाहकारों की फ़ौज के बाद भी बार-बार न्यायालय में सरकार की फ़ज़ीहत क्यों होती है? उनके द्वारा बनाए गए नियम, क़ानून, नीतियाँ और लिए गए फ़ैसले बार-बार असंवैधानिक क्यों हो जाते हैं? उनकी मंशा क्या है? व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर मुख्यमंत्री असंवैधानिक नियमों, नीतियों, क़ानून और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि न्यायालय में मुख्यमंत्री के जनसभाओं वाले झूठ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा मेडिकल अफसरों की भर्ती में जॉब ट्रेनी बनाए जाने के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए रद्द करने का स्वागत किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि बार-बार सरकार की फ़ज़ीहत से वह साबित क्या करना चाहते हैं? यदि उन्हें क़ानून की जानकारी नहीं है तो वह वास्तविक क़ानूनविदों की सुनते क्यों नहीं? इससे कांग्रेसी मित्रों की वह बात साफ़ हो जाती है कि मुख्यमंत्री किसी की नहीं, सिर्फ़ अपनी सुनते हैं। अगर अपने मित्रों की नहीं सुननी तो हमारी भी सुन लेते, तो भी इस तरह फ़ज़ीहत नहीं होती। जब-जब मुख्यमंत्री प्रतिशोध और वैमनस्य की भावना के साथ विधानसभा में असंगत क़ानून लेकर आए, भाजपा ने उन्हें साफ़ बता दिया कि यह क़ानून न्यायिक समीक्षा में क़ानून के सामने टिकेगा नहीं, इसलिए इसे वापस लेना विधानसभा की गरिमा के लिए भी ठीक रहेगा। लेकिन संख्याबल के गुमान और सरकार की ज़िद में सदन की मर्यादा गिरी। इसी तरह से जॉब ट्रेनी पॉलिसी के ख़िलाफ़ भाजपा ने आवाज़ उठाई। इसे युवाओं के भविष्य के विरोधी कदम बताया, लेकिन सरकार ने नहीं सुना। पहले से चल रही भर्ती प्रक्रिया में भर्ती हुए डॉक्टर्स को भी जब जॉब ट्रेनी बना दिया, तब भी भाजपा ने सवाल उठाए, ऐसा न करने का आग्रह किया, तब भी सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री को कुछ समझ नहीं आया। विडंबना यह है कि सुक्खू सरकार में ऐसे-ऐसे क़ानून बनाए गए, जो हास्यास्पद और संविधान की मूल भावना के ख़िलाफ़ नज़र आते हैं, लेकिन सुक्खू जी व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संविधान और व्यवस्था की गरिमा तार-तार करते जा रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर झूठ और अराजकता को संरक्षण दे रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों के जीवन से जुड़ी है, सबसे ज़्यादा दुर्गति सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की करके प्रदेशवासियों की जान से खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल सरकार की उपेक्षा और झूठी भाषणबाज़ी का शिकार हो रहे हैं। सभी तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने के बजाय मुख्यमंत्री केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग से मशीनें खरीदने पर जोर दे रहे हैं। प्रदेश में एमआरआई समेत अन्य मशीनें खरीद कर आ गई हैं, लेकिन उन्हें ऑपरेट करने वाला स्टाफ नहीं है। प्रदेश के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 10 महीने से ओपन हार्ट सर्जरी बंद है। अस्पतालों में मशीन है तो तकनीशियन नहीं है, जहाँ तकनीशियन हैं तो मशीनें नहीं हैं। जहाँ दोनों हैं, तो वहाँ जाँच में इस्तेमाल होने वाले केमिकल और अन्य एक्सेसरीज का टोटा है। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि झूठ के भरोसे लोगों का जीवन नहीं बचाया जा सकता है। इसलिए वह घूम-घूम कर झूठ बोलकर लोगों की जान से खिलवाड़ करना बंद करें।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं