ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानअंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार
कुल्लू

उपायुक्त कुल्लू ने अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

देवदर्शन न्यूज़ • 9 October 2026 •
शेयर करें:
उपायुक्त कुल्लू ने अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी : उपायुक्त

कुल्लू, 9 अक्तूबर। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार की उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में उत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने दुकानों एवं स्टॉलों के आवंटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, एलपीजी उपलब्धता, परिवहन, सजावट, अग्नि सुरक्षा तथा आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कला केंद्र के सौंदर्यीकरण, झूला-हिंडोला-जर्मन हेंगर, देवताओं के आगमन एवं ठहराव संबंधी प्रबंधों, सांस्कृतिक दलों के आवास, कार्निवाल तथा ड्रोन एवं लेजर शो की तैयारियों की भी समीक्षा की।

   उपायुक्त ने भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर), उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनजेडसीसी), दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एसजेडसीसी), विभिन्न जिलों के सांस्कृतिक दलों, महिला मंडलों तथा स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों और ऑडिशन से संबंधित तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करें और गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें और किसी भी समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक होने के साथ-साथ कुल्लू का गौरवपूर्ण उत्सव है। इसके सफल आयोजन के लिए सभी विभागों का समन्वित प्रयास आवश्यक है, ताकि स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें तथा उत्सव की गरिमा और भव्यता बनी रहे।

   बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., अतिरिक्त उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौड़ सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं