ब्रेकिंग
जिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धा
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे से प्रदेशवासियों के साथ आत्मीय संबंध और सुदृढ़ः राज्यपाल

देवदर्शन न्यूज़ • 8 October 2026 •
शेयर करें:
राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे से प्रदेशवासियों के साथ आत्मीय संबंध और सुदृढ़ः राज्यपाल


तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के समापन पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को दी गरिमापूर्ण विदाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय हिमाचल दौरा राष्ट्रपति और प्रदेश की जनता के बीच आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा। यह बात राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रपति के हिमाचल प्रदेश दौरे के समापन पर मनाली स्थित डीआरडीई हेलीपैड पर उन्हें गरिमापूर्ण विदाई देने के उपरांत कही।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की हिमाचल प्रदेश में उपस्थिति प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति, आत्मीयता तथा लोगों के साथ उनके संवाद ने इस यात्रा को विशेष बनाया। इसकी स्मृतियां लंबे समय तक लोगों के मन में बनी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के साथ-साथ अटल टनल, कुल्लू जिला के मनाली में स्थित ऐतिहासिक हिडिंबा माता मंदिर और मॉल रोड तथा लाहौल स्पीति जिला के सिस्सू का भ्रमण भी शामिल रहा। एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए संबोधन का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मानवता की सेवा तथा दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने पर उनका विशेष बल अत्यंत प्रेरणादायी है और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह संदेश युवा चिकित्सकों को अपने ज्ञान एवं कौशल को प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने के लिए प्रेरित करेगा।
राज्यपाल ने कहा कि अटल टनल का दौरा हिमाचल प्रदेश में बढ़ती कनेक्टिविटी और राज्य के सामरिक महत्व को रेखांकित करता है, जबकि हिडिंबा माता मंदिर की यात्रा प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का यह दौरा देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद और हिमाचल  की जनता के बीच गहरे एवं आत्मीय संबंधों की अभिव्यक्ति भी रहा।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्वारा हिमाचल प्रदेश में बिताए गए बहुमूल्य समय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं