हिमाचल की राजनीति में नासूर बने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुख्खू: जगत प्रकाश नड्डा
देवदर्शन न्यूज: पतलीकूहल
जिला कुल्लू के पतलीकूहल में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता उपस्थित रहे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने वर्तमान सरकार पर अपने कड़े शब्द बाणों से तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजनीति में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुख्खू नासूर बन गए हैं। हिमाचल को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व.वीरभद्र सिंह रामपुर तक रेल पहुंचाना चाहते थे लेकिन सुख्खू बिलासपुर से बैरी तक भी रेल पहुंचाने गम्भीर नहीं हैं। हिमाचल के विकास को रोक रखा है। इस रेललाईन के लिए केन्द्र ने 2911 करोड़ रूपये दिये हैं और दिसम्बर 2027 तक रेल बिलासपुर पहुंच जाएगी । जो पैसै केन्द्र से दिए जाते है उन्हें खर्चा नहीं जाता है। हर जगह कहते फिरते हैं दिल्ली हिमाचल पर ध्यान नहीं दे रहा दिल्ली ने हक से ज्यादा पैसा दिया है।








