ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
खेल

लाहौल प्रीमियर लीग सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन संगम 7 और लला मेमें गोशाल ने दर्ज की जीत

देवदर्शन न्यूज़ • 11 October 2026 •
शेयर करें:
लाहौल प्रीमियर लीग सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन संगम 7 और लला मेमें गोशाल ने दर्ज की जीत

देवदर्शन न्यूज: केलांग

बिलिंग, केलांग (लाहौल-स्पीति): यंग फार्मर क्लब बिलिंग द्वारा आयोजित लाहौल प्रीमियर लीग (LPL) सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में संगम 7 और लला मेमें गोशाल की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। वहीं, बारिश के कारण बिलिंग लीजेंड और बीआरओ स्टिंगरी के बीच खेला जाने वाला मुकाबला स्थगित करना पड़ा।

पहले मुकाबले में संगम 7 की एकतरफा जीत

दिन के पहले मुकाबले में संगम 7 और स्नो पीक स्मेशर की टीमें आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्नो पीक स्मेशर की टीम 6 ओवर में 29 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संगम 7 की ओर से रोहित, शुभम, तेनजिन और रवींद्र ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम 7 की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 4 ओवर में 30 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर तीसरे राउंड में जगह बनाई।

रोमांचक मुकाबले में लला मेमें गोशाल ने स्नो वारियर पयूकर को हराया

दिन का दूसरा मुकाबला लला मेमें गोशाल और स्नो वारियर पयूकर के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए लला मेमें गोशाल की टीम ने 44 रन बनाए। टीम की ओर से नीतीश ने 19 और टशी ने 14 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्नो वारियर पयूकर की टीम निर्धारित ओवरों में 35 रन ही बना सकी। इस तरह लला मेमें गोशाल ने मुकाबला जीतकर तीसरे राउंड में प्रवेश कर लिया।

बारिश के कारण तीसरा मुकाबला स्थगित

दिन का तीसरा मुकाबला बिलिंग लीजेंड और बीआरओ स्टिंगरी के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मैच स्थगित कर दिया गया। इस मुकाबले की विजेता टीम तीसरे राउंड में प्रवेश करेगी।

तीसरे राउंड में पहुंचीं चार टीमें

प्रतियोगिता में अब तक एचआरटीसी 7, केलांग वॉरियर्स, संगम 7 और लला मेमें गोशाल की टीमें तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। बिलिंग लीजेंड और बीआरओ स्टिंगरी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम भी अगले राउंड में प्रवेश करेगी।

आयोजक यंग फार्मर क्लब बिलिंग के अनुसार, प्रतियोगिता के शेष मुकाबले अब सोमवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा