ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानअंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार
राजनीति

सड़क से सदन तक मंत्री बनाने के दावे, तो आलाकमान के सामने खामोश क्यों हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

देवदर्शन न्यूज़ • 29 September 2026 • • अपडेट: 30 September 2026, 7:36 am
शेयर करें:
सड़क से सदन तक मंत्री बनाने के दावे, तो आलाकमान के सामने खामोश क्यों हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

अपनी ही पार्टी प्रभारी को अंधेरे में रख विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर अपना गुट मजबूत करने की कोशिश कर रहे सुक्खू

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सड़क से लेकर सदन तक अपने विधायकों को मंत्री बनाने के दावे करते रहे हैं, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के आलाकमान के सामने इन दावों को अमलीजामा पहनाने की बात आती है तो खामोश हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा के अंदर और जनसभाओं में एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा तक कर दी, लेकिन करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी की प्रभारी को अंधेरे में रखकर विधायकों को मंत्री बनाने का लालच देकर अपना गुट मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री की काम करने की शैली की उनकी ही पार्टी की प्रभारी ने बखिया उधेड़ दी है। कांग्रेस हिमाचल की प्रभारी मीडिया को बताती हैं कि हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार का कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है। ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री लोगों को अंधेरे में जरूर रख रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधानसभा के अंदर लगभग एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने एक विधायक को मंत्री बनाने की घोषणा की थी। इसकी वजह यह थी कि वह विधायक महोदय विपक्ष पर अनर्गल आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को बचा रहे थे। इसलिए उन्हें प्रमोट करने के लिए मुख्यमंत्री ने स्वयं यह बात कही थी कि इनको मंत्री बनाया जाएगा। वह विधायक हर जगह मुख्यमंत्री के साथ दिखाई देते हैं। जहां मुख्यमंत्री का प्रवास होता है, वे उनके साथ होते हैं। दिल्ली जाना हो तो दिल्ली पहुंच जाते हैं, शिमला में कार्यक्रम हो तो शिमला पहुंच जाते हैं, मंडी में कार्यक्रम हो तो मंडी पहुंच जाते हैं। जहां मुख्यमंत्री खड़े होते हैं, उनके पीछे भी वे खड़े दिखाई देते हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके चेहरे पर यह बेचैनी साफ देखी जा सकती है। हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा करने के बाद जनसभा में भी यह घोषणा कर दी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उनकी प्रभारी का कहना है कि उनका प्रस्ताव ही नहीं आया है। सवाल यह है कि वह प्रस्ताव कब देंगे? अब तो कार्यकाल समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है। मुद्दा यह है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कोई मंत्री बनना भी चाहेगा या नहीं। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता से तो झूठ बोलते ही हैं, विधानसभा में भी झूठ बोलते हैं और अपने विधायक साथियों से भी झूठ बोलते हैं। किसी विधायक को डरा कर अपने खेमे में शामिल कर रखा है तो किसी को मंत्री बनाने का लालच देकर अपने साथ जोड़ रखा है, जिससे उनकी कुर्सी सुरक्षित रह सके।


शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं