मनाली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले रवि ठाकुर
मनाली। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने मनाली स्थित होटल आईबैक्स में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी से भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश एवं लाहौल-स्पीति से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर आत्मीय संवाद हुआ। रवि ठाकुर ने जयराम ठाकुर से क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रवि ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर जी से हुई मुलाकात सदैव की तरह सुखद एवं सार्थक रही। उन्होंने उनके प्रति स्नेह एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।










