ब्रेकिंग
राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवान
शिमला

ओडिशा के 47 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देवदर्शन न्यूज़ • 5 October 2026 •
शेयर करें:
ओडिशा के 47 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल प्रदेश के भ्रमण पर आए 47 विद्यार्थियों के एक दल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। 18 से 30 आयु वर्ग के यह विद्यार्थी ओडिशा में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य पाठ्यक्रमों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह विद्यार्थी 3 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने एनआईटी हमीरपुर और शिमला का भ्रमण भी किया। आगामी दिनों में वह आईआईटी मंडी, अटल टनल और ज्वालामुखी मंदिर सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत किया और उनके भ्रमण के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग शांति प्रिय हैं और राज्य की समृद्ध ‘देव संस्कृति’ से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।


विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं हस्तशिल्प विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाला पारंपरिक ‘संबलपुरी उत्तरीय’ और ढोकरा कला की पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए भेंट किए गए पारंपरिक उपहारों की सराहना की।


युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं इतिहास व राज्य की विकास यात्रा से परिचित करवाना है। यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर भी प्रदान करता है, जिससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने में मदद मिलती है।
इसी कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश के लगभग 50 विद्यार्थी 12 से 19 अक्तूबर तक ओडिशा का भ्रमण करेंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान भी उपस्थित थे।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं