ब्रेकिंग
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड
लाहौल-स्पीति

लाहौल-स्पीति को मिली स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सौगात, ICMR केंद्र का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
लाहौल-स्पीति को मिली स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सौगात, ICMR केंद्र का भूमिपूजन एवं शिलान्यास संपन्न

देवदर्शन न्यूज: कुल्लू

केलांग, लाहौल-स्पीति। लाहौल-स्पीति के केलांग में सोमवार को माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में ICMR Centre for High Altitude Medicine and Public Health Research (ICMR-CHAMP) का भूमिपूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी, मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद सुश्री कंगना रनौत जी, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर जी तथा ICMR के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसे उच्च हिमालयी और जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार के अनुसंधान केंद्र की स्थापना महत्वपूर्ण कदम है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इसका लाभ स्थानीय निवासियों, जनजातीय समुदायों, सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों और यहां आने वाले पर्यटकों को भी मिल सकता है।

उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य अनुसंधान को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने में भी सहायक हो सकती है। लाहौल-स्पीति को इस महत्वपूर्ण परियोजना की सौगात देने के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

रवि ठाकुर ने कहा कि यह परियोजना लाहौल-स्पीति सहित आसपास के जनजातीय क्षेत्रों के लिए भविष्य में उपयोगी साबित हो सकती है और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं