ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
लाहौल-स्पीति

केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे करोड़ों रुपये लाहौल-स्पीति में खर्च न करके फंड किया डायवर्ट: जय राम ठाकुर

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे  करोड़ों रुपये  लाहौल-स्पीति में खर्च न करके फंड किया डायवर्ट: जय राम ठाकुर

केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

कहा, केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के बजट को लाहौल-स्पीति में खर्च न करके अन्यत्र डायवर्ट किया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक

देवदर्शन न्यूज: केलांग

केलांग: ​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को लाहौल-स्पीति के केलांग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ‘हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ रिसर्च केंद्र’ के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद कंगना रनौत और पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण शोध केंद्र की सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर अभूतपूर्व सहयोग दे रही है। उन्होंने नड्डा के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, रिकॉर्ड समय में बिलासपुर में एम्स (AIIMS) की स्थापना, ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर और अब केलांग में यह शोध संस्थान मिलना हिमाचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यह नया केंद्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों पर गहन शोध, बेहतर उपचार तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में ICMR के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान लाहौल के कठिन वातावरण में सालभर रहने वाले स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के निवारण में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।

इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने अटल टनल के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टनल के शुभारंभ के बाद से इस पूरे जनजातीय क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। इससे लाहौल में पर्यटन गतिविधियों में भारी उछाल आया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा हुए हैं। राज्य की वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के बजट को लाहौल-स्पीति में खर्च न करके अन्यत्र डायवर्ट किया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का समर्थन बनाए रखना होगा।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा