ब्रेकिंग
राजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने रघुनाथ के अस्थायी शिविर में नवाया शीश देव आस्था और परंपराओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धाकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवान
देश-दुनिया

राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

देवदर्शन न्यूज़ • 2 October 2026 • • अपडेट: 3 October 2026, 1:58 pm
शेयर करें:
राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

कुल्लू, 2 अक्तूबर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कुल्लू-मनाली प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को मनाली स्थित वाइल्ड लाइफ इन्फॉर्मेशन सेंटर के सभागार में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईबी के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस. ने की।

    बैठक में इंटेलिजेंस ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन कुल्लू, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ/ग्रेफ), डीआरडीओ, सीआईएसएफ, एयरपोर्ट अथॉरिटी, बीएसएनएल, पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, एचपीटीडीसी, पर्यटन विभाग, अभिमास तथा जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति के अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित 6 से 8 अक्तूबर तक मनाली एवं अटल टनल प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।

   बैठक में राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों एवं आवागमन मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, पार्किंग, संचार सुविधाओं, विद्युत एवं जलापूर्ति, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

 बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं