ब्रेकिंग
सुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटनदशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड
हिमाचल प्रदेश

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

देवदर्शन न्यूज़ • 8 October 2026 •
शेयर करें:
जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

कुल्लू, 8 अक्तूबर. हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में 20 सितंबर से 20 अक्तूबर 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान के तहत जिला कुल्लू के गड़सा में विशेष जागरूकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

     अभियान का उद्देश्य जल निकायों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा जल स्रोतों में प्रदूषण की रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करना है। कार्यक्रम “मेरा जल निकाय, मेरी जिम्मेदारी” तथा “स्वच्छ जल निकाय–जलीय जीवन बचाएं” के संदेश के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी कुल्लू राजिंदर पाल ठाकुर ने विभागीय कर्मचारियों के सहयोग से किया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गड़सा की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता शर्मा, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

     कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने गड़सा जलधारा के किनारे जमा मलबे, कचरे एवं अन्य अनावश्यक सामग्री की सफाई की तथा लगभग 45 किलोग्राम कचरा एवं मलबा एकत्र किया। इस गतिविधि के माध्यम से स्थानीय समुदाय को जल स्रोतों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त रखने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

    इस अवसर पर प्रतिभागियों ने आमजन से अपील की कि स्वच्छ एवं स्वस्थ जल निकाय जलीय जीव-जंतुओं, जैव विविधता, मानव स्वास्थ्य तथा उन समुदायों के जीवन एवं आजीविका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो प्राकृतिक जल संसाधनों पर निर्भर हैं।

    अभियान के दौरान “जल बचाएं, जल को स्वच्छ रखें” का संदेश देते हुए वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के लिए जल निकायों के संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग तथा मां प्रकृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी बल दिया।

   वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी राजिंदर पाल ठाकुर ने पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, महिला एवं युवक मंडलों, दिव्यांगजनों तथा आम जनता से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को निरंतर सामुदायिक जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।

   उन्होंने कहा कि यह अभियान निदेशक-सह-मछली पालन विभाग, ओम कांत ठाकुर के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाने, जल निकायों के प्रति सामुदायिक स्वामित्व की भावना विकसित करने तथा जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं सतत प्रबंधन को सुनिश्चित करना है।

     मत्स्य विभाग ने सभी वर्गों से आगे आकर ब्यास नदी सहित नदियों, नालों, खड्डों एवं अन्य जल निकायों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में अपना योगदान देने की अपील की है, ताकि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ जल एवं स्वस्थ जलीय पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्ड23 से होगा दशहरा खेल उत्सव का आगाजकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवानओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहराष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षासतिंदर सरताज, सलमान अली, काका और रोहनप्रीत सिंह समेत कई प्रसिद्ध कलाकार सजाएंगे सांस्कृतिक संध्याएं