ब्रेकिंग
घुसपैठियों के समर्थन में एसआईआर का विरोध कर रही है कांग्रेस और इंडी गठबंधन : जयराम ठाकुरसुन्नी बांध परियोजना के तहत 72.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और एसजेवीएनएल के बीच एमओयू हस्ताक्षरितशिमला ग्रामीण क्षेत्र में आधारभूत संरचना होगी और सुदृढ़: विक्रमादित्य सिंहजॉब ट्रेनी चिकित्सा अधिकारियों को दी जाएगी पीजी करने की अनुमतिः मुख्यमंत्रीजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चामुख्यमंत्री ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर का किया उद्घाटन
खेल

लाहौल प्रीमियर लीग सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता में संगम टीम का कब्जा -फाइनल मुकाबला संगम टीम और लला मेमे गोशाल टीम के बीच खेला गया

देवदर्शन न्यूज़ • 12 October 2026 •
शेयर करें:
लाहौल प्रीमियर लीग सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता में संगम टीम का कब्जा -फाइनल मुकाबला संगम टीम और लला मेमे गोशाल टीम के बीच खेला गया

देवदर्शन न्यूज। केलांग


बिलिंग, केलांग (लाहौल-स्पीति): यंग फार्मर क्लब बिलिंग द्वारा आयोजित लाहौल प्रीमियर लीग (LPL) सुपर 7 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संगम टीम और लला मेमे गोशाल टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में संगम टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में लला मेमे गोशाल टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संगम टीम के सामने 55 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए संगम टीम ने मात्र 6 ओवर में जीत हासिल कर ली। संगम टीम की ओर से शुभम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ठिल्ले देचेन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भविष्य में भी इसी तरह खेल गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यंग फार्मर क्लब बिलिंग के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता में विजेता संगम टीम को आयोजकों की ओर से ₹21,000 की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता लला मेमे गोशाल टीम को ₹10,000 की नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरे पुरस्कार की राशि एचआरटीसी 7 और बिलिंग लिजेंड टीम के बीच साझा की गई।


समारोह में सह-अतिथि के रूप में अमिता रावल, बीडीसी उपाध्यक्ष लाहौल; विपिन शाशनी, बीडीसी गोशाल; अशोक बाटा, बीडीसी केलांग; सुमिता यारपा, उपप्रधान ग्राम पंचायत कारदंग; ठुकतन डोल्मा, जिला परिषद सदस्य लोसर; नवांग नमचीपा, पूर्व बीडीसी सदस्य कारदंग; तथा अंशित शर्मा, आरएम एचआरटीसी केलांग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यंग फार्मर क्लब बिलिंग और महिला मंडल बिलिंग को बधाई दी तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत केलांग के उपप्रधान प्रमोद कुमार और पूर्व जिला परिषद सदस्य केलांग कुंगा बोध ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों, महिला मंडल, युवाओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यंग फार्मर क्लब बिलिंग और महिला मंडल बिलिंग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति युवाओं के उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान की।

शेयर करें:
लेखक

देवदर्शन न्यूज़

इनकी सभी खबरें →

यह भी पढ़ें


TRENDING NOW
दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में जनता ने किया ठगा महसूस- सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी -रातोंरात चेहतों को बांटे गोल्डन कार्डओडिशा के छात्रों से मिले मंत्री राजेश धर्माणीउपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने किया मुक्केबाजी प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को मेडल पहनाकर किया सम्मानितराजस्थान पुलिस के प्रथम बैच के 472 प्रशिक्षु राज्य की सेवा को तैयार- सशस्त्र सीमा बल (SSB), प्रशिक्षण केंद्र शमशी में आयोजित हुआ भव्य पासिंग आउट परेड समारोहकांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल कुल्लवी परिधान में चेहरे पर मुस्कान कुल्लू पर हो सकती है मेहरवाननरेश चौहान ने राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ कियाजिला रेडक्रॉस सोसायटी के लकी ड्रॉ में 201 पुरस्कार-28 नवंबर तक पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे विजेताराजकीय महाविद्यालय आनी में कार्यशाला: कुल्लू के शैक्षणिक संस्थानों पर आपदा जोखिम पर चर्चा